
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के ओमिक्रॉन के भारत पहुंचने की भी आशंका जताई जा रही है। इस बीच भारत में कोविड टास्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ एन.के अरोड़ा ने कहा कि 18 साल की उम्र से नीचे के 44 करोड़ बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने की योजना जल्द ही देश के सामने रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन दिए जाने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। जिससे कॉमरेडिडिटी वाले बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा सके। डॉक्टर अरोड़ा ने कहा कि उसके बाद स्वास्थ्य बच्चों को कोरोना का टीका दिया जाएगा।
उधर सरकार ने राज्यसभा में बताया कि 2 से 18 आयु वर्ग के लिए भारत बायोटेक की वैक्सीन अभी प्रक्रिया में है। इसके माध्यम से यूज की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक्सपर्ट कमेटी ने अतिरिक्त जानकारी मांगी है। इससे पहले अरोड़ा ने 1 न्यूज़ चैनल से कहा था कि बीमारियों के शिकार बच्चों के लिए वैक्सीनेशन दिसंबर में शुरू हो सकता है, जबकि स्वास्थ्य बच्चों का कोरोना वैक्सीनेशन अगले साल की पहली तिमाही में हो सकता है।
कोविडशील्ड निर्माता सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि बच्चों के लिए वैक्सीन तैयार करने का काम भी तेजी से चल रहा है। पूनावाला ने स्पष्ट किया कि यह कोविडशील्ड नहीं बल्कि कोवैक्सीन होगी। पूनावाला ने कहा कि कोवैक्सीन अगले 6 महीने में उपलब्ध होगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

