शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

8 राज्यों की 58 सीटों पर शाम 5 बजे तक 57% मतदान, पश्चिम बंगाल में 80% वोट पड़े

25 मई, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
8 राज्यों की 58 सीटों पर शाम 5 बजे तक 57% मतदान, पश्चिम बंगाल में 80% वोट पड़े

8 राज्यों की 58 सीटों पर शाम 5 बजे तक 57% मतदान, पश्चिम बंगाल में 80% वोट पड़े

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छठे फेज में शनिवार (25 मई) को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग शाम 7 बजे समाप्त हो चुकी है। शाम 5 बजे तक 57 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे अधिक मतदान पश्चिम बंगाल में करीब 80% और जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 51.35% वोटिंग हुई है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और उनके बच्चों ने दिल्ली में वोट किया।


लोकसभा चुनाव में शनिवार शाम 5 बजे तक 57% मतदान हुआ। बिहार में 52.24%, हरियाणा में 55.93%, जम्मू-कश्मीर में 51.35%, झारखंड में 61.41%, दिल्ली में 53.73%, ओडिशा में 59.60%, उत्तर प्रदेश में 52.02% और पश्चिम बंगाल में 77.99% वोटिंग हुई।  


जम्मू-कश्मीर में वोटिंग के बीच पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती धरने पर बैठ गई हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने एलजी पर INDI गुट के गढ़ में धीमी वोटिंग कराने का आरोप लगाया है।


इस फेज में 889 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 797 पुरुष और 92 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। तीन पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल खट्टर और जगदंबिका पाल के अलावा तीन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनके अलावा चर्चित चेहरों में मनोज तिवारी, मेनका गांधी, नवीन जिंदल, बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा, राज बब्बर और दिनेश लाल यादव निरहुआ भी मैदान में हैं। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें