नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। पूरी दुनिया पिछले दो साल से कोरोना महामारी की चपेट में है। एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते हुए मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। इस माहामारी का खतरा अब तक टला नहीं था कि दुनिया के सामने एक और महारामारी का खतरा आ गया है। पिछले कुछ महीनों में दुनिया के अलग अलग देशों में से मंकीपॉक्स के मामले समाने आ रहे है। अब मंकीपॉक्स को वर्ल्ड हेल्थ नेटवर्क ने महामारी घोषित करार दिया है।
वर्ल्ड हेल्थ नेटवर्क ने बताया कि, मंकीपॉक्स को महामारी घोषित करने का जो एक मात्र उद्देश्य है वो है इसके व्यापक नुकसान से बचना। WHN ने आगे बताया कि, जिस तरह से दुनियाभर के देशों को मंकीपॉक्स के मामले बढ़ते जा रहे है इस बीच अब इसके खिलाफ एक ठोस कदम उठाने की सक्त जरूरत है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, एक संक्रमण को उस स्थिति में महामारी घोषित कर दिया जाता है जब यह एक विस्तृत क्षेत्र में बढ़ने के साथ साथ आम लोगों को प्राभावित करने लगता है।
बतादें कि, WHN ने अपने बयान में कहा कि, अब तक कुल 58 देशों में मंकीपॉक्स के 3417 मामलों की पुष्टि की चुकी है। यह महामारी तेजी से कई महाद्वीपों में फैल रही है। वहीं, WHN की ओर से यह बयान विश्व स्वास्थ्य संगठन की मंकीपॉक्स को लेकर होने वाली बैठक से पहले सामने आया है। बतादें कि, इस बैठक को WHO ने मंकीपॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित करने के विचार से बुलाई गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

