
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम 7.25 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 71 कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीएम मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस. जयशंकर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह और सर्वानंद सोनोवाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। नई एनडीए सरकार में कुल अभी 35 केंद्रीय मंत्री और 36 राज्य मंत्री होंगे। इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई और इस वजह से एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर नई सरकार बनाई। एनडीए समर्थक दलों में जेडीयू और टीडीपी की भूमिका अहम है।
राज्यवार कैबिनेट और राज्य मंत्रियों की पूरी लिस्ट
बिहार: 08
जीतनराम मांझी (हम)
ललन सिंह (जेडीयू)
चिराग पासवान (एलजेपी)
नित्यानंद राय (बीजेपी)
गिरिराज सिंह (बीजेपी)
सतीश दुबे (बीजेपी)
रामनाथ ठाकुर (जेडीयू)
राजभूषण चौधरी निषाद
उत्तर प्रदेश: 10
राजनाथ सिंह (बीजेपी)
जितिन प्रसाद (बीजेपी)
अनुप्रिया पटेल (अपना दल प्रमुख)
जयंत चौधरी (राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख)
हरदीप सिंह पुरी (बीजेपी)
पंकज चौधरी (बीजेपी)
बीएल वर्मा (बीजेपी)
कमलेश पासवान (बीजेपी)
एसपी सिंह बघेल (बीजेपी)
कीर्ति वर्धन सिंह (बीजेपी)
हरियाणा: 03
एमएल खट्टर (बीजेपी)
राव इंद्रजीत सिंह (बीजेपी)
कृष्ण पाल गुर्जर (बीजेपी)
कर्नाटक: 05
एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस)
निर्मला सीतारमण (बीजेपी)
प्रह्लाद जोशी (बीजेपी)
शोभा करंदलाजे (बीजेपी)
वी सोमन्ना (बीजेपी)
महाराष्ट्र: 06
नितिन गडकरी (बीजेपी)
पीयूष गोयल (बीजेपी)
प्रताप राव जाधव (शिवसेना)
रक्षा खडसे (बीजेपी)
राम दास अठावले (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया)
मुरलीधर मोहोल (बीजेपी)
मध्य प्रदेश: 05
शिवराज सिंह चौहान (बीजेपी)
वीरेंद्र खटीक (बीजेपी)
ज्योतिरादित्य सिंधिया (बीजेपी)
सावित्री ठाकुर (बीजेपी)
दुर्गादास उईके (बीजेपी)
झारखंड: 02
अन्नपूर्णा देवी (बीजेपी)
संजय सेठ (बीजेपी)
तेलंगाना: 02
जी किशन रेड्डी (बीजेपी)
बंडी संजय (बीजेपी)
ओडिशा: 03
धर्मेंद्र प्रधान (बीजेपी)
जुअल ओरांव (बीजेपी)
अश्विनी वैष्णव (बीजेपी)
राजस्थान: 04
भूपेंद्र यादव (बीजेपी)
गजेंद्र सिंह शेखावत (बीजेपी)
अर्जुन राम मेघवाल (बीजेपी)
भागीरथ चौधरी (बीजेपी)
पंजाब: 01
रवनीत सिंह बिट्टू (बीजेपी)
सुरेश गोपी (बीजेपी)
जॉर्ज कोरियन (बीजेपी)
बंगाल: 02
शांतुनु ठाकुर (बीजेपी)
सुकांत मजूमदार (बीजेपी)
आंध्र प्रदेश: 03
किंजरापु राम मोहन नायडू (टीडीपी)
डॉ.चंद्रशेखर पेम्मासानी (टीडीपी)
श्रीनिवास वर्मा (बीजेपी)
तमिलनाडु: 01
एल मुरुगन (बीजेपी)
जम्मू: 01
जीतेंद्र सिंह (बीजेपी)
गुजरात: 05
अमित शाह (बीजेपी)
एस जयशंकर (बीजेपी)
मनसुख मंडाविया (बीजेपी)
सीआर पाटिल (बीजेपी)
नीमू बेन बमभानिया (बीजेपी)
हिमाचल प्रदेश: 01
जेपी नड्डा (बीजेपी)
गोवा: 01
श्रीपद नाइक (बीजेपी)
अरुणाचल: 01
किरन रिजिजू (बीजेपी)
असम: 02
सर्बानंद सोनोवाल (बीजेपी)
पबित्रा मार्गेरिटा (बीजेपी)
उत्तराखंड: 01
अजय टम्टा (बीजेपी)
दिल्ली: 01
हर्ष मल्होत्रा (बीजेपी)
छत्तीसगढ़: 01
तोखन साहू (बीजेपी)
भाजपा के पास रहेंगे सभी बड़े मंत्रालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद गृह, रक्षा, वित्त और विदेश मंत्री शपथ ग्रहण की। यह सभी मंत्रालय भाजपा के पास ही रहेंगे। 10 साल में पहली बार बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल करने से चूक गई है और इसका प्रभाव शपथ ग्रहण समारोह और मंत्रिमंडल की बनावट पर भी दिखा। सहयोगी दल, खास तौर पर चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड एक से अधिक मंत्री पद के लिए दबाव बनाया था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

