
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के नए मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7240 नए मरीज सामने आए। वहीं 8 संक्रमितों की मौत हुई है। देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या 32498 तक पहुंच चुकी हैं। वहीं इससे एक दिन पहले भारत में कोरोना के 5233 नए मामले दर्ज किए गए थे। तो 7 मरीजों की इससे मौतें हुई थीं। इसके साथ ही कल के मुकाबले आज के दैनिक मामलों में 40 फीसदी का उछाल आया है।
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 3591 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके साथी ही देश में अब कोरोना डेथ रेट 1.21 प्रतिशत है। तो डेली पॉजिविटी रेट की बात करें तो यह 2.13 प्रतिशत है। वहीं साप्ताहित कोरोना सकारात्मकता दर 1.31 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जबकि कोरोना से रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत है। देश में अबतक कोरोना के कारण 5,24,723 मौतें हुई है।
एक बार फिर कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के पीछे ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स BA.4 और BA.5 बताएं जा रहे है। महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल में कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है, जिसके कारण नए मामलों का आंकड़ा ऊपर जा रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

