शिमला, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और बर्फबारी के 3 दिन बाद सोमवार को आखिरकार मौसम खुला। प्रदेशभर में धूप आने से बर्फ से लकदक पहाड़ चांदी तरह चमक उठे है। इतनी बर्फबारी होने के बाद धूप तो निकली है, पर लोगों की परेशानी कम नहीं हुई हैं। बर्फबारी के बाद अब प्रदेश में एवलांच की चेतावनी जारी की गई है। सोमवार को लाहौल स्पीति के दो गांव में एवलांच आया।
इसे भी पढ़े : देश की सबसे उम्रदराज मादा भालू 'गुलाबो' की भोपाल के वन विहार में हुई मृत्यु
बतादें कि, लाहौल के राशेल और सिस्सु गांव में पहाड़ से स्नो एवलांच आया। पर इससे किसी भी तरह का नुकसान अभी नहीं हुआ है। पर सोमवार को खराब मौसम के चलते सूबे में 7 लोगों की मौत हो गई। शिमला में बर्फबारी में गाड़ी स्लिप होने से बच्ची और गर्भवती मां सहित पांच लोगों की जान चली गई। वहीं, चंबा के एक घर पर चट्टान गिरने से अंदर सो रहीं एक बुजुर्ग महिला की उसमे दबकर मौत हो गई है। इसके साथ ही शिमला के रामपुर में वजीर बावड़ी निरमंड मार्ग पर पहाड़ी गिरने से एक युवक की मौत हो गई।
इसे भी पढ़े : मध्य प्रदेश में पीक की ओर बढ़ रहा कोरोना, एक दिन में 2693 संक्रमित
मंडी में लैंडस्लाइड से हाईवे हुआ बंद
मंडी जिले में पहाड़ी से पत्थर गिरने कि वजह से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया है। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत ट्रेफिक को अन्य दूसरे मार्गों पर डायवर्ट कर दिया है। पत्थर गिरने से रात भर हाईवे बंद रहा है और सुबह इसके खुलने की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही कहां जा रहा है कि जहां पर यह पत्थर गिरे हैं वहां कि पहाड़ी से और भी पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। यह पत्थर बारी शाम पांच बजे से सात मील के पास पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ था। जिसके बाद सात बजे बड़े-बड़े पत्थर पहाड़ी से गिरने लगे, जिस के कारण हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

