गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

भारत में सोमवार को मिले कोरोना के 8,084 नए मामले, रविवार की तुलना में 498 कम, 10 मौतें हुई

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भारत में सोमवार को मिले कोरोना के 8,084 नए मामले, रविवार की तुलना मद 498 कम, 10 मौतें हुई

भारत में सोमवार को मिले कोरोना के 8,084 नए मामले, रविवार की तुलना मद 498 कम, 10 मौतें हुई

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारत में सोमवार को कोरोना के 8 हजार 84 नए मामले सामने आए है। सोमवार की तुलना में 498 कम है। रविवार को 8 हजार 582 मरीज कोरोना से संक्रमित मिले थे। पिछले 24 घंटों 10 लोगों ने अपनी जान भी कोरोना से गवाई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ कर 5 लाख 24 हजार 771 हो गई है।


देश में वर्तमान में सक्रिय मामले बढ़कर कर 47,995 हो गए है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.11 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 4,592 कोरोना से रिकवर हुए है। अब तक कुल संख्या 4 करोड़ 26 लाख 57 हजार 335 लोग संक्रमण को मात दे चुके है। भारत की रिकवरी रेट 98.68 प्रतिशत है।


एक तरफ डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 3.24 प्रतिशत हो गया है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 2.21 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में देश भर में कुल 2 लाख 49 हजार 418 टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 85.51 करोड़ से अधिक हो गई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें