रविवार, 26 अप्रैल 2026
Logo
National

कर्नाटक में भारी बारिश से अब तक 9 लोगों की हुई मौत, NDRF की 4 टीमें हुई तैनात

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कर्नाटक में भारी बारिश से अब तक 9 लोगों की हुई मौत, NDRF की 4 टीमें हुई तैनात

कर्नाटक में भारी बारिश से अब तक 9 लोगों की हुई मौत, NDRF की 4 टीमें हुई तैनात

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। जहां देश के कई राज्य भीषण गर्मी का सामना कर रहें है,  इसी बीच कर्नाटक में शुक्रवार यानी 20 मई  को भी मूसलाधार बारिश का कहर जारी रही।  खबरों कि माने तो, भारी बारिश के कारण राज्य के तटीय जिलों में भूस्खलन की आशंका पैदा हो रही हैं। बारिश कारण अब तक राज्य मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।

कर्नाटक कि  प्री-मानसून ने आम जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। खबर के अनुसार,  राज्य के कई क्षेत्रों में रह-रहकर बारिश अभी भी जारी है। राज्य के हुबली के साथ साथ कई जिलों में भारी जलजमाव से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। इसी बीच  भारी बारिश के चलते प्रभावित क्षेत्रों में NDRF की 4 टीमें तैनात  की गई हैं।

इस भारी बारिश की संभावना के कारण धारवाड़ जिले में स्कूल।और कॉलेज को पूरी तरह से बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक भारी बारिश से 9 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं 23 घरों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें