गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

पाकिस्तान को करारा जवाब! भारत ने कहा — POK हमारा हिस्सा, हर हाल में करना होगा खाली

18 अप्रैल, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पाकिस्तान को करारा जवाब! भारत ने कहा — POK हमारा हिस्सा, हर हाल में करना होगा खाली

पाकिस्तान को करारा जवाब! भारत ने कहा — POK हमारा हिस्सा, हर हाल में करना होगा खाली

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। पाकिस्तान को एक बार फिर उसकी हकीकत याद दिलाते हुए भारत ने दो टूक कहा है — पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) हमारा है और उसे हर हाल में खाली कराना ही पड़ेगा। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की कश्मीर और टू-नेशन थ्योरी पर विवादित टिप्पणी के बाद भारत ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि टू नेशन थ्योरी तो 1971 में ही बांग्लादेश की आज़ादी के साथ दफन हो चुकी थी। अब पाकिस्तान को अवैध कब्जा छोड़ने की तैयारी करनी चाहिए।


पीओके भारत का अभिन्न हिस्सा: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान ने पीओके पर अवैध कब्जा कर रखा है और उसे यह इलाका छोड़ना ही होगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि पाकिस्तान की टू-नेशन थ्योरी 1971 में बांग्लादेश की आज़ादी के साथ खत्म हो चुकी थी।


मुनीर का विवादित बयान, भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

बता दें कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने हाल ही में कहा था कि "कश्मीर पाकिस्तान की गर्दन की नस है और हम हर मामले में हिंदुओं से अलग हैं।" इसी बयान पर भारत ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। जायसवाल ने कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच अंतर अब साफ है — एक लोकतंत्र और एक विफल राष्ट्र।


मुंबई हमलों पर भी पाकिस्तान को घेरा

मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह पाकिस्तान को याद दिलाता है कि वह बाकी दोषियों को कब तक बचाएगा। भारत ने साफ किया कि सभी दोषियों को कानून के कटघरे में लाना होगा।


अमेरिकी उपराष्ट्रपति की भारत यात्रा पर बयान

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भारत यात्रा पर जायसवाल ने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी से द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। उन्होंने बताया कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर भी बातचीत चल रही है।


मेहुल चोकसी पर तेज़ी से कार्रवाई

मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी पर विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि हमारे प्रत्यर्पण अनुरोध पर उसे गिरफ्तार किया गया है। भारत सरकार बेल्जियम के साथ मिलकर चोकसी को भारत लाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। बता दें कि चोकसी पर 13,500 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी का आरोप है।


भारत ने एक बार फिर दुनिया को साफ संदेश दे दिया है — चाहे बात पीओके की हो या आतंकियों की, अब कोई समझौता नहीं होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें