
चंडीगढ़। बॉलीवुड क्वीन और नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कंगना रनौत को सीआईएएसफ की एक महिला कर्मी ने थप्पड़ मार जड़ दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार कंगना रनौत सिक्योरिटी के बाद बोर्डिंग के लिए जा रही थी उसी समय यह घटना घटी। अप्रत्याशित रूप से हुई इस घटना से कंगना को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। फिलहाल आरोपी महिला जवान को हिरासत में ले लिया गया है।
सीआईएसएफ की इस जवान का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है। यह घटना गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे हुई। नवनिर्वाचित भाजपा सांसद कंगना रनौत की तरफ से इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई है। सीआईएसएफ की यह महिला जवान कुलविंदर कौर किसान आंदोलन के दौरान कंगना द्वारा दिए गए बयानों से नाराज थीं।
गौरतलब है कि इस लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से कंगना रनौत नवनिर्वाचित सांसद चुनी हैं। कंगना ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को हराकर जीत दर्ज की है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

