गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

दिल्ली कि गोकुलपुरी इलाके की झुग्गी बस्ती में लगी आग, 7 लोगों की हुई मौत, 60 से ज्यादा झुग्गियां जल कर हुई खाक

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दिल्ली कि गोकुलपुरी इलाके की झुग्गी बस्ती में लगी  आग, 7 लोगों की हुई मौत, 60 से ज्यादा झुग्गियां जल कर हुई खाक

दिल्ली कि गोकुलपुरी इलाके की झुग्गी बस्ती में लगी आग, 7 लोगों की हुई मौत, 60 से ज्यादा झुग्गियां जल कर हुई खाक

N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बीती रात दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके  की झुग्गी-झोंपड़ियों में अचानक से  लगी आग में 7 लोगों की जान चली गई। फिलहाल  आग पर काबू पाया लिया गया है। वहीं  दमकल विभाग ने घटनास्थल से 7 शव को  बरामद किया है। आग इतनी ज्यादा भयंकर थी कि लगभग 60 से ज्यादा झुग्गियों को जला कर राख कर दिया। 

दिल्ली फायर सर्विस की 13 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। पर अब भी यहां कूलिंग का काम चल रहा है। बतादें कि यह घटना गोकुलपुरी के मेट्रो पिलर नंबर 12 की बताई जा रही है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक ट्वीट किया, ”यह दुखद समाचार सुबह सुबह  सुनने को मिला है। वहां  मैं स्वयं जाकर पीड़ित लोगों से मिलूंगा।'

पुलिस के अनुसार, देर रात उन्हें गोकुलपुरी की झुग्गियों में आग लगने की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्हीनें तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम के साथ कोऑर्डिनेट किया।  सूचना के बार तुरंत मौके पर पहुंचकर लोगों को रेस्क्यू किया। जहां उन्हे घटनास्थल से 7 जले हुए शव मिले।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें