N
डेस्क रिपोर्टर
ऊना, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। ऊना के उपमंडल अंब के पंजोआ गांव में श्रद्धालुओं से भरा हुआ एक ट्रक के पलटने कि घटना सामने आई हैं। इस घटना में पंजाब के तरनतारन निवासी महिला के साथ साथ दो लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का कार्य किया। हादसे में लगभग 30 श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई हैं। इन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल अंब में भर्ती किया गया है। उधर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।
कहां जा रहा है कि, पंजाब के तरनतारन के रहने वाले यह सभी श्रद्धालु ट्रक में सवार होकर होला मोहल्ला मेले के लिए अंब के मैड़ी गए हुए थे। वहीं सोमवार सुबह तरनतारन लौटते वक्त मैड़ी से कुछ ही दूरी पर पंजोआ में उनके साथ यह हादसा हो गया।
मैड़ी मेला शुरू होने से पहले जिस बड़े हादसे का डर सबको परेशान कर रहा था, आखिर सोमवार को वह हादसा हो ही गया। मेला देखकर घर लौट रहे तरनतारन निवासी श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक पंजोआ गांव में अचानक से पलट गया। इस घटना में तरनतारन निवासी (42 वर्षीय) जगतार सिंह और 40 वर्षीय राज कौर की जान चली गई। वहीं इस हादसे में लगभग 30 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

