शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

खुशियां बदली मातम में : दूल्हे सहित 9 लोगों की दुर्घटना में मौत, उज्जैन जा रही थी बारात

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
खुशियां बदली मातम में : दूल्हे सहित 9 लोगों की दुर्घटना में मौत, उज्जैन जा रही थी बारात

खुशियां बदली मातम में : दूल्हे सहित 9 लोगों की दुर्घटना में मौत, उज्जैन जा रही थी बारात

N
डेस्क रिपोर्टर
कोटा, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। राजस्थान के कोटा में दूल्हे सहित 9 बारातियों को ले जा रही तेज रफ्तार कार चंबल नदी में जा गिरी। हादसे में दूल्हा सहित सभी बारातियों की मौत हो गई। हादसा कोटा के नयापुरा स्थित छोटी पुलिया पर हुआ। घटना की जानकारी लगते ही प्रशासन और पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा। गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर सभी शव को निकाल लिया है।

 
दरअसल बारात राजस्थान के चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन जा रही थी। घर से जब बारात निकली तो सभी 9 लोग एक कार में सवार थे। बस में तकरीबन 70 लोग सवार थे। बस वाले बाराती दूल्हे की गाड़ी से आगे चल रहे थे। बस में बैठे बारातियों को लगा कि अब तक दूल्हे की गाड़ी नहीं आई है, तो उन्होंने फोन लगाया लेकिन सभी के नंबर बंद बता रहे थे। 

बताया जा रहा है कि सुबह तकरीबन 5:30 बजे दूल्हे की कार तेज रफ्तार से पुलिया के नीचे चंबल नदी में गिर गई। इस घटना को एक राहगीर ने देखा। घटना के तुरंत बाद ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम को सूचना दे दी गई। प्रशासन की तरफ से मौके पर गोताखोरों को पहुंचाया गया गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर सभी शवों को निकाल लिया है। 

 
 
बारातियों की माने तो दूल्हे की कार में दूल्हा अविनाश वाल्मीकि, उसके दोस्त और कुछ रिश्तेदार सवार थे। हादसे में दूल्हे का भाई केशव सहित जयपुर के रहने वाले 6 लोग कुशाल, शुभम, राहुल, रोहित, विकास और मुकेश की मौत हो गई। फिलहाल सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें