बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

मंकीपॉक्स को लेकर WHO के बयान के बीच लंदन में हुई एक स्टडी ने चौंकाया!

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मंकीपॉक्स को लेकर WHO के बयान के बीच लंदन में हुई एक स्टडी ने चौंकाया!

मंकीपॉक्स को लेकर WHO के बयान के बीच लंदन में हुई एक स्टडी ने चौंकाया!

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना माहामारी के बाद अब दुनिया भर में मंकीपॉक्स की बीमारी तेजी से फैलते जा रही है। अब तक इसने 72 देशों में अपने पैर पसार लिए है। इसके कन्फर्म मरीजों की संख्या लगभग 15 हजार तक जा पहुंची है। वहीं भारत में भी इसके चार मामले सामने आ चुके है। बतादें कि इसके ज्यादातर मरीज पुरुष और समलैंगिक ही पाए गए हैं।


ऐसे में अब ये सवाल सामने आ रहा है कि, क्या मंकीपॉक्स सेक्स के जरिए फैलने वाली एक बीमारी है? इसी बिच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहा कि, फिलहाल इस बारे में पुख्ता तौर पर नहीं कह सकते हैं। वहीं लंदन में हुई एक नई स्टडी में यह अनुमान लगाया गया है कि मंकीपॉक्स के 95 फीसदी केस यौन संबंधों से ही फैले हैं।


डब्लूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने जानकारी देते हुए बताया कि, मंकीपॉक्स का आउटब्रेक उन पुरुषों में अधिक हो रहा है, जिनका किसी पुरुष के साथ यौन संबंध हो या वो उनके साथ बनाते हैं। इसके साथ ही यह खासकर उन पुरुषों में ये बीमारी अधिक फैल रही है, जिनके कई यौन पार्टनर है। फिलहाल ये अभी पूरी तरह से साफ नहीं है कि ये बीमारी यौन संबंधों के जरिए ही फैल रही है। वहीं, WHO महानिदेशक के साथ ही कई हेल्थ एक्सपर्ट्स और संक्रामक रोग विशेषज्ञ भी अभी तक मंकीपॉक्स को STD यानी यौन संचारित रोग मानने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं है।


WHO भले ही अभी मंकीपॉक्स को यौन संचारित रोग नहीं मान रहा हो, पर लंदन में हुई एक नई स्टडी का अनुमान अलग ही है। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में छपी इस स्टडी के अनुसार 27 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल के बीच 16 देशों के 528 पुष्ट मरीजों पर रिसर्च हुई। जिसके बाद स्टडी में यह दावा किया कि, 95 फीसदी मरीजों में यौन संपर्क के कारण से ये बीमारी उन तक पहुंची है। बतादें कि, इन मरीजों में से 98 फीसदी समलैंगिक यानी गे या बाईसेक्सुअल पुरुष शामिल हैं। वहीं 41 फीसदी को एचआईवी है, जो कि यौन संपर्क से भी फैलती है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें