N
डेस्क रिपोर्टर
कटरा, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। जम्मू कश्मीर में पत्थर गिरने की अफवाह से बाद मची भगदड़ से 12 लोगों की जान चली गई। जम्मू कश्मीर के कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी के मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण हुई भगदड़ में कम से कम 12 लोगों ने अपनी जान गवा दी। इसके साथ ही इस घटना में 20 लोग घायल हो गए।
रात 2:45 पर हुई घटना
दरअसल यह भगदड़ मंदिर के गेट नंबर तीन के पास हुई थी। इस बात की जानकारी देते हुए जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि, भगदड़ की यह घटना शनिवार की देर रात 2:45 बजे हुई। उन्होंने कहां कि, प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद लोगों के एक दूसरे को धक्का मारने के बाद यह भगदड़ मच गई। पर वहां मौजूद लोगों का कहना कुछ और ही था। एक चश्मदीद ने बताया कि पत्थर गिरने की एक अफवाह के बाद यह भगदड़ मची।
लोगों ने बताई प्रशासन की गलती
इसके साथ ही इस घटना के वक्त मौजूद चश्मदीदों में से एक ने घटना की जानकारी देते हर बताया कि, "माता वैष्णो देवी के मंदिर के जाने वाले मार्ग पर बहुत भीड़ थी। इतनी भीड़ को देखकर ही घबराहट होने लगी थी।" वहीं वहां के लोगों ने कहा है कि इसमें गलती प्रशासन की है। जब इतनी भीड़ हो रही थी तो लोगों को रोका क्यों नहीं गया। इसके बाद लुधियाना से आए एक भक्त ने इस घटना के बारे में बताया, उन्होंने कहा कि माता वैष्णो देवी के मंदिर के दर्शन के लिए इतनी सारी पर्ची क्यों काटी गईं थी। ज्यादा पर्ची काटने के कारण ही यह भगदड़ हुई है। उन्होंने कहां कि उन्होंने अपनी जान खंभे पर चढ़कर बचाई है। प्रशासन ने इस हादसे के बाद वैष्णो देवी यात्रा को बंद कर दिया गया था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

