गुरुवार, 07 मई 2026
Logo
National

एक्टिव मामले पहुंचे सवा लाख के करीब, देश में आए पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,561 नए मामले

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
एक्टिव मामले पहुंचे सवा लाख के करीब, देश में आए पिछले  24 घंटे में कोरोना के  16,561 नए मामले

एक्टिव मामले पहुंचे सवा लाख के करीब, देश में आए पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,561 नए मामले

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में लगातार कोरोना के मामले में उतार चढाव देखा जा रहा है। इसी बीच भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,561 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही 18,053 लोग कोरोना से ठीक हुए। अभी देश में एक्टिव मामले 1,23,535 दर्ज किए गए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 5.44% है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.88% रहा। 


स्वास्थ्य मंत्रालय को माने तो, अब तक देश में कुल 87.95 करोड़ परीक्षण किए जा चुके है। जबकि बीते 24 घंटों में 3,04,189 परीक्षण हुए। देश में एक्टिव मामले लोड वर्तमान में 1,23,535 है। सक्रिय मामले कुल मामलों का 0.28% रहा। 


वहीं रिकवरी रेट की बात करें तो वर्तमान में यह 98.53 प्रतिशत है। बतादें कि, बीते 24 घंटों में 18,053 लोग कोरोना से ठीक हुए। जिसके बाद कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,35,73,094 हो गई। 




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें