गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

पॉर्न फिल्म देखने की लत ने बर्बाद कर दिया परिवार, अब 7 साल बाद पत्नी चाहती है तलाक, पढ़िये पूरी खबर…

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पॉर्न फिल्म देखने की लत ने बर्बाद कर दिया परिवार, अब 7 साल बाद पत्नी चाहती है तलाक, पढ़िये पूरी खबर…

पॉर्न फिल्म देखने की लत ने बर्बाद कर दिया परिवार, अब 7 साल बाद पत्नी चाहती है तलाक, पढ़िये पूरी खबर…

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

रांची, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। मल्टीनेशनल कंपनी में मैनेजर की नौकरी कर रहे एक युवक को अश्लील फिल्म देखने की लत काफी महंगी पड़ गई। शादी के सात सालों तक समझाने के बाद भी जब पति की लत नहीं छूटी तो परेशान होकर पत्नी ने अपनी राहे जुदा कर ली। तीन साल की बेटी के साथ पति काे छोड़कर मायके आ गई। सात सालों से पति-पत्नी अलग है, अब दोनों तलाक लेना चाहते हैं। यह मामला रांची से जुड़ा है।


अरगोड़ा की नम्रता (काल्पनिक नाम) और नामकुम के शुभम(काल्पनिक नाम) की 2009 में अरेंज मैरेज हुई थी। उस समय शुभम कोयंबटूर में एक मल्टीनेशनल कंपनी में मैनेजर था। शादी के बाद नम्रता पति के पास कोयंबटूर चली गई। शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक ठाक रहा लेकिन बाद में शुभम पत्नी के सामने ही लैपटॉप खोलकर अश्लील फिल्म देखने लगा। पति के इस लत से नम्रता असहज रहने लगी। इसको लेकर कई बार दोनों में कहासुनी भी हुई लेकिन शुभम का लत नहीं छूटा। करीब सात सालों तक साथ रहने के बाद नम्रता ने शुभम से अलग रहने का फैसला लिया। 2015 में तीन साल की मासूम बेटी के साथ अरगोड़ा स्थित अपने मायके चली आई। यह मामला घर से निकल तक कोर्ट तक पहुंच गया। दोनों पति-पत्नी अब तलाक लेना चाहते हैं।

सात सालों से पति से अलग अपने मायके में रह रही नम्रता ने 2021 में रांची सिविल कोर्ट में वाद संख्या ओएस 558 दायर कर मुआवजा की मांग की है। कोर्ट ने मामले को सुलह के लिए मध्यस्थता केंद्र भेज दिया है। जहां विशेषज्ञ मध्यस्थ लगातार दोनों पक्ष से बातचीत कर रहे हैं वैवाहिक जीवन बचाने के लिए अंतिम प्रयास में जुटे हैं। विवाद में घर उजड़ा, तनाव में रहने के कारण पॉर्न फिल्म देखने की लत ने वैवाहिक जीवन तो बर्बाद कर ही दिया, इस कलह के कारण शुभम मानसिक रूप से तनाव में रहने लगा। इसका असर कामकाज पर भी पड़ा। नतीजा ये हुआ कि मल्टीनेशनल कंपनी की अच्छी नौकरी भी छूट गई। मध्यस्थ को शुभम ने बताया कि कोयंबटूर से उसका तबादला दिल्ली कर दिया गया था। बाद में नौकरी छूट गई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें