शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

44 दिन बाद देश में 30 हजार से कम रहे कोरोना के नए मामले, सोमवार को मिले 27,409 नए मरीज

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
44 दिन बाद देश में 30 हजार से कम रहे कोरोना के नए मामले, सोमवार को मिले 27,409 नए मरीज

44 दिन बाद देश में 30 हजार से कम रहे कोरोना के नए मामले, सोमवार को मिले 27,409 नए मरीज

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारत में करीब 44 दिन बाद कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या 30 हजार से नीचे दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 27409 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4,26,92,943 हो गोई है, जबकि एक्टिव मामलों की संख्या 4,23,127 है। 


24 घंटों में 347 मौतें हुई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में भारत में 347 लोगों की मौतों कोरोना से हुई है। इसके साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,09,358 हो गई। देश में लगातार 9 दिनों से दैनिक कोविड के मामले एक लाख से कम दर्ज किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.99 प्रतिशत शामिल है, रिकवरी दर में और सुधार हुआ है।

173.42 करोड़ से अधिक वैक्सीन लगाई गई
देश में दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.23 प्रतिशत दर्ज की गई।  मंत्रालय ने कहा कि साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 3.63 प्रतिशत थी। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,17,60,458 हो गई है। उधर राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 173.42 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें