मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
National

88 दिनों बाद बैंगलुरू में कोरोना ने पार किया 200 का आंकड़ा, 11 दिनों से नहीं हुई एक भी मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
88 दिनों बाद बैंगलुरू में कोरोना ने पार किया 200 का आंकड़ा, 11 दिनों से नहीं हुई एक भी मौत

88 दिनों बाद बैंगलुरू में कोरोना ने पार किया 200 का आंकड़ा, 11 दिनों से नहीं हुई एक भी मौत

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

बेंगलुरु, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 88 दिनों में पहली बार, केवल 24 घंटे में 200 से अधिक कोविड -19 के मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य की राजधानी में कुल 232 मामले दर्ज किए गए, जबकि पॉजिटिविटि रेट भी बढ़कर 1.20 प्रतिशत हो गया है।


इससे पहले 3 मार्च को बेंगलुरु में 200 मामलों का आंकड़े पार हुआ था। इस दिन शहर में 239 संक्रमित मिले थे। वर्तमान में, यहां 1,943 सक्रिय कोविड मामले हैं और उनमें से अधिकांश का इलाज घर पर ही किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में यहां कोई भी नया कंटेन्मेंट जोन नहीं बना है। वर्तमान में शहर में 5 कंटेन्मेंट जोन है। रविवार को कुल 12,930 कोविड सैम्पलों की जांच की गई थी।


राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,041 हो गई है और पॉजिटिविटि रेट 0.95 प्रतिशत है। रविवार को पूरे कर्नाटक में कुछ 18,000 परीक्षण किए गए। अच्छी खबर ये है कि, लगातार 11वें दिन किसी की मौत की खबर नहीं है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें