सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

असम के बाद बंगाल के जलपाईगुड़ी में बारिश का कहर, शहर के कई हिस्सों में भरा पानी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
असम के बाद बंगाल के जलपाईगुड़ी में बारिश का कहर, शहर के कई हिस्सों में भरा पानी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

असम के बाद बंगाल के जलपाईगुड़ी में बारिश का कहर, शहर के कई हिस्सों में भरा पानी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

N
डेस्क रिपोर्टर
जलपाईगुड़ी, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश के कई राज्यों में प्री मानसून का दौर जारी है। जिसके कारण कई जगह बाढ़ से लोग परेशान है। विनाशकारी बाढ़ का कहर झेल रहे असम के बाद अब पश्चिम बंगाल पर बादलों ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। बतादें कि उत्तर बंगाल के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है।  राज्य के जलपाईगुड़ी जजजिले में काफी बारिश हुई जिसके कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया।  

वहीं ग्रामीण इलाकों में भी घुटने तक का पानी भर गया है। जलपाईगुड़ी के साथ साथ बागडोगरा और कूच बिहार में भी जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग का मानना कि, गुरुवार यानी 30 जून तक राज्य के कई उप हिमालयी जिलों में भारी बारिश होने कि संभावना है। जिसे लेकर विभाग मे रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

रिपोर्ट्स की माने तो, बंगाल की कई नदियां भी उफान पर बह रही है। कोरोला, तीस्ता, जलढाका और मनसाई नदियों में पानी का स्तर धीरे धीरे बढ़ते जा रहा है। जलपाईगुड़ी शहर के कई हिस्सों में रातभर की मूसलाधार बारिश के कारण यहां के इलाके पानी से घिर गए हैं। इसके साथ ही कई पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन भी हुआ है। 

बतादें कि, बीते  24 घंटों के अंदर बागडोगरा में सबसे अधिक 169 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं जलपाईगुड़ी में 97 मिमी और कूच बिहार में 76 मिमी बारिश हुई।  इसके साथ हीइससे एक दिन पहले कूच बिहार की बात करें तो यहां 230 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। वहीं मौसम विभाग ने कलिमपोंग, दार्जिलिंग, उत्तरी दिनाजपुर और दक्षिणी दिनाजपुर में आने वाले एक-दो दिन तक तेज बारिश का अनुमान लगाते हुए अलर्ट जारी किया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें