मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। इसी बीच महाराष्ट्र की मुंबई में लोगों को कोरोना के बाद अब स्वाइन फ्लू का डर सता रहा है। राजधानी में इस वक्त स्वाइन फ्लू से पीड़ित कम से कम चार मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इसके साथ ही डॉक्टरों ने लोगों को चेतावनी देते हुए बोला है कि, एक बार फिर से स्वाइन फ्लू ने शहर में दस्तक दे दी है।
वहीं कहा जा रहा है कि, जिन लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ रही है वे लोग स्वाइन फ्लू का भी टेस्ट करवाए। बतादें कि, इस महीने में अभी तक स्वाइन फ्लू के कुल 11 मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है। पर ये अभी शुरुआत है क्योंकि इस बीमारी की गंभीरता को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।
बतादें कि, ठीक कोरोना की ही तरह, H1N1 यानी स्वाइन फ्लू एक सांस की बीमारी है, यह बीमारी 2019 में एक वैश्विक महामारी के रूप में शुरू हुई थी, पर जल्द ही यह थम भी गई थी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

