बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

मुंबई के बाद अब गुजरात पहुंचा कोरोना का नया वेरिएंट XE

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुंबई के बाद अब गुजरात पहुंचा कोरोना का नया वेरिएंट XE

मुंबई के बाद अब गुजरात पहुंचा कोरोना का नया वेरिएंट XE

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनिया भर के कई देश कोरोना की मार फिर झेल रहे है। वहीं कोरोना के और नए वेरिएंट आने के बाद लोगों कि चिंताएं बढ़ने लगी है। इसी बीच भारत में कोरोना के नए वेरिएंट XE का एक और मामला सामने आया है। नया वेरिएंट XE अब  गुजरात पहुंच चुका है। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने की है। फिलहाल इस बात की जानकारी अभी सामने नही आई है कि इससे संक्रमित मरीज़ की हालत कैसी है। 

सूत्रों के अनुसार, ये मरीज़ वडोदरा के गोत्री क्षेत्र का रहने वाला बताया गाया है। यह एक 60 साल के बुजुर्ग है जिनका 11 मार्च को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद उनके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया था। इसके बाद जानकारी मिली की उनके अंदर XE वेरिएंट के अंश थे। सूत्रों के अनुसार, इस शख्स ने राज्य से बाहर सफर किया है या नहीं इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली हैं।  

भारत में कोरोना के एक्सई वेरिएंट का पहला मामला  मुंबई से समाने आया था। देश में अब एक्सई के दो मामले मिल चुके हैं। बतादें कि चीन में इसी नए वेरिएंट के कारण  कोरोना की एक और  नई लहर आ चुकी है। वहां की हालत दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, इस नए वेरिएंट का सबसे पहले मामला 19 जनवरी को ब्रिटेन से समाने आया था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें