मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कार्रवाई तेज शुरू कर दी है। ईडी ने मंगलवार (1मार्च) को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक के बेटे फराज मलिक को अब तलब किया है। ईडी ने राकंपा नेता को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग के केस में नवाब मलिक को गिरफ्तार किया था। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों कि वजह से मलिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब उन्हें छुट्टी मिल गई है।
ईडी ने दाऊद इब्राहिम और उसकी गैंग के सदस्यों के खिलाफ PMLA मामले को लेकर फराज के पूछताछ करने के लिए तलब किया था। पर उन्होंने एजेंसी के जांच अधिकारियों से पेश होने के लिए कुछ समय मांगा है। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि, सोमवार को फराज के खिलाफ समन जारी किया गया था, जिसके चलते उन्हें दक्षिण मुंबई स्थित ईडी के कार्यालय में हाजिर होने के लिए बोला गया था। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में अनुसार, सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक वे ED के सामने पेश नहीं हुए, रिपोर्ट के अनुसार, मलिक परिवार के करीबी सूत्र ने कहां कि फराज ने पेश होने के लिए कुछ वक्त मांगा है।
एचटी के मुताबिक, सूत्र ने बोला, फराज को तैयार होने के लिए कम से कम 10 दिनों की जरूरत है, क्योंकि जिस मामले को लेकर उनसे पूछताछ होनी है वो 20 साल पुराना है। ऐसे में उन्हें मामले की जानकारी और दस्तावेज जुटाने के लिए समय की जरूरत है।’ सूत्र ने यह भी साफ किया कि मलिक परिवार के और किसी भी सदस्य को ईडी ने तलब नहीं किया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

