गुरुवार, 07 मई 2026
Logo
National

शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव बोले - 1 महीने के अंदर मिलेगी बंपर सरकारी नौकरियां

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव बोले - 1 महीने के अंदर मिलेगी बंपर सरकारी नौकरियां

शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव बोले - 1 महीने के अंदर मिलेगी बंपर सरकारी नौकरियां

N
डेस्क रिपोर्टर

पटना, (आईएएनएस)। बिहार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही राजद के चुनावी वादे को पूरा करने की कोशिश में तेजस्वी यादव जुट गए हैं। उन्होंने शपथ लेने के बाद बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगले एक महीने के अंदर प्रदेश में बंपर सरकारी नौकरियां निकलेंगी।


उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि एक महीने के अंदर बिहार के युवाओं के लिए बंपर सरकारी नौकरियां मिलेंगी। तेजस्वी ने आगे कहा कि रोजगार के क्षेत्र में ऐसा कदम उठाएंगें जो पहले किसी राज्य में नहीं हुआ होगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात भी कर ली है।


उल्लेखनीय है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने लोगों से वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनेगी तब 10 लाख लोगों को नौकरियां दी जाएंगी।


इधर, भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी ने भी तेजस्वी के वादे को याद दिलाते हुए कहा कि तेजस्वी ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि 15 वर्ष के एनडीए के शासनकाल में रिक्त पड़े 4.50 लाख पद भरे जाएंगें तथा 5.50 लाख स्थायी पदों का सृजन किया जाएगा। इसके अलावे बिहार के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने यह भी वादा किया था कि आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका का मानदेय दोगुना किया जाएगा तथा समान काम के बदले समान वेतन लागू किया जाएगा। मोदी ने कहा कि तेजस्वी को वादे याद करा रहा हूं और आगे भी रोज-रोज इसका स्मरण कराते रहूंगा।


उल्लेखनीय है कि बिहार में भाजपा से नाता तोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बना ली है। नई सरकार में तेजस्वी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं।


--आईएएनएस

एमएनपी/एएनएम

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें