शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल से लग सकता है झटका, जल्द तेल कंपनियां बढ़ाएगी दाम

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल से लग सकता है झटका, जल्द तेल कंपनियां बढ़ाएगी दाम

विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल से लग सकता है झटका, जल्द तेल कंपनियां बढ़ाएगी दाम

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।  देश में इस तेजी के बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ रही हैं। इसका सीधा सा असर तेल कंपनियों की कमाई पर पड़ रहा है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कारण कंपनियों पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नही बढ़ा पा रही है। विशेषज्ञों कि माने तो चुनावों के बाद तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम  में कम से कम 5 से 6 रुपये प्रति लीटर  बढ़ा सकती हैं।

 
विशेषज्ञों का मानना है कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करने से कंपनियों को अच्छा खासा नुकसान देखना पड़ रहा है। ऐसे में अब उनके लिए सामान्य रूप से मार्जिन बनाए रखने के लिए   कीमतों में 5 से 6 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करना होगा। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अगर कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह उच्च स्तर पर बनी रहीं तो पांच राज्यों के चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम जरूर बढ़ेंगे। 

 
जानें कीमतों पर कैसे होता असर
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के विश्लेषक प्रबल सेन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हुए कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा सा असर घरेलू बाजार में भी पड़ता है। कच्चा तेल अगर वैश्विक बाजार में एक डॉलर प्रति बैरल महंगा होता है तो घरेलू बाजार में इसका दाम 45 से 47 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ जाते हैं। पर विदेशी बाजारों में कच्चे तेल में लगातार तेजी देखने को मिल रही है और इसके बावजूद घरेलू बाजार में दिवाली के बाद से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें