N
डेस्क रिपोर्टर
जयपुर, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। भीषण गर्मी के बाद देश के कई राज्यों में प्री-मानसून का दौर जारी है। वहीं प्री-मानसून कि बारिश ने राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी है। राजस्थान के लगभग हर हिस्से में बारिश हो रही है, जिसकी वजह से वहां का पारा धड़ाम से नीचे गिर गया है। वहीं राजधानी जयपुर में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते यहां पर लोगों को सुबह से ही गुलाबी सर्दी का अहसास हो रहा है। जयपुर और सीकर के साथ साथ कई जिलों में रविवार यानी 19 जून की सुबह का आगाज भी बारिश से हुआ।
लंबे वक्त से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को प्री-मानसून की इस बारिश ने प्रसन्न कर दिया है। वहीं मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी ही दी। यहां पर बारिश से लगभग पूरे प्रदेश में मौसम सुहावना है।
बतादें कि, राजस्थान में पिछले 3- 4 दिनों से प्री-मानसून की बारिश का दौर चल रहा है और आज यानी रविवार को भी बदस्तूर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को शेखावाटी के सीकर और झुंझुनूं के साथ साथ अलवर जिले में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही अजमेर, धौलपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, करौली, जयपुर और दौसा में मेघगर्जन होने के साथ बारिश भी हो सकती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

