शुक्रवार, 01 मई 2026
Logo
National

अग्निपथ योजना: आज भारत बंद का ऐलान, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 2,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को किया तैनात

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अग्निपथ योजना:  आज भारत बंद का ऐलान, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 2,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को किया तैनात

अग्निपथ योजना: आज भारत बंद का ऐलान, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 2,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को किया तैनात

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। ‘अग्निपथ’ सैन्य भर्ती योजना का विरोधी अभी भी जारी है। देश के अलग अलग हिस्सों में केंद्र की सेना में भर्ती के लिए आई नई योजना ‘अग्निपथ’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आक्रोशित युवाओं ने कई जगह ट्रेनों में तोड़फोड़ कर उसमें आग लगाने के साथ साथ निजी, सार्वजनिक वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। इस नई स्कीम के विरोध में आज कुछ संगठनों ने भारत बंद की घोषणा की है। 


जिसके बाद राज्य सरकारों ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ी कर दी है। वहीं GRP और RAF को हाई अलर्ट पर रखा है। इसके साथ ही सुरक्षा बलों को हिंसा करने वाले प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपटने के निर्देश भी दिए हैं। इन विरोधी प्रदर्शनकारियों के हिंसा करने पर संगीन धाराओं के तहत कार्रवाई करने के लिए बोला गया है। 


अपको बतादें कि, भारत बंद के दौरान हर गतिविधि की सतर्कतापूर्वक निगरानी होगी। जिसके लिए कैमरा, मोबाइल, सीसीटीवी से हिंसा करने वालों के खिलाफ भी डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।


वहीं, हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस ने भारत बंद को ध्यान में रखते हुए शहर में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 2,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखने के लिए कम से कम 12 पुलिस ब्लॉक लगाए गए हैं और वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है। आपको बतादें कि, हरियाणा उन राज्यों में से है जहां अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन किए गए है। 


इसके साथ ही केरल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने जानकारी देते हुए बताया कि, सोमवार को भारत बंद के दौरान हिंसा या फिर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए पूरा बल उनकी ड्यूटी पर होगा। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें