रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

अग्निपथ योजना: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन का बड़ा ऐलान, अग्निवीर को दिया नौकरी का ऑफर

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अग्निपथ योजना: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन का बड़ा ऐलान, अग्निवीर को दिया नौकरी का ऑफर

अग्निपथ योजना: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन का बड़ा ऐलान, अग्निवीर को दिया नौकरी का ऑफर

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क।  केंद्र सरकार द्वारा लाई गई सेना में भर्ती की नई अग्निपथ योजना का विरोध देश के कई राज्यों में किया जा रहा है। इसी के बीच महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने युवाओं को राहत देते हुए एक कदम उठाया है। चल रहे विरोध पर  आनंद महिंद्रा ने दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने  इस योजना के तहत ट्रेनिंग पाने वाले नौजवानों को महिंद्रा ग्रुप में नौकरी देने की बात कही है। ये पेशकश ऐसे वक्त सामने आई है, जब सरकार की इस नई स्कीम के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं  सरकार और विभिन्न मंत्रालय भी तमाम रियायतों का ऐलान कर चुके हैं। इसके बाद भी योजना के विरोध में सोमवार यानी 20 जून को भारत बंद का एलान किया गया है।  

बतादें कि, आनंद महिंद्रा ने सोमवार यानी 20 जून की सुबह एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, अग्निपथ योजना को लेकर चल रहे विरोध से मैं दुखी हूं। पिछले साल जब इस योजना का विचार सामने आया था, तब मैंने कहा था और अब मैं फिर से दोहराता हूं कि, इस योजन के तहत अग्निवीर जो अनुशासन और कौशल सीखेंगे, वह उन्हें रोजगार के बेहतरीन मौके उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने आगे कहा कि,  महिंद्रा ग्रुप ऐसे ही प्रशिक्षित, सक्षम युवाओं की भर्ती का स्वागत करता है।

वहीं आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट के बाद तमाम लोगों ने इस पेशकश का स्वागत किया। वहीं एक यूजर ने सवाल पूछते हुए कहा कि, अग्निवीरों को महिंद्रा ग्रुप में क्या पोस्ट दी जाएगी? जिसके जवाब में आनंद महिंद्रा ने कहा कि, कॉरपोरेट सेक्टर में अग्निवीरों के रोजगार के लिए अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने आगे कहा कि, टीमवर्क, लीडरशिप और फिजिकल ट्रेनिंग की बदौलत अग्निवीर के रूप में उन्हें इंडस्ट्री को बाजार के हिसाब से पहले से तैयार किए गए प्रोफेशनल्स मिलेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें