गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

अग्नीपथ योजना हुई लॉन्च, युवाओं के पास शॉर्ट टर्म के लिए सेना में जाने का बेहतरीन मौका

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अग्नीपथ योजना हुई लॉन्च, युवाओं के पास शॉर्ट टर्म के लिए सेना में जाने का बेहतरीन मौका

अग्नीपथ योजना हुई लॉन्च, युवाओं के पास शॉर्ट टर्म के लिए सेना में जाने का बेहतरीन मौका

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। सेना में भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'अग्निपथ योजना' शुरू करने का ऐलान किया है। सिपाही के पद पर नई भर्तियां अब अग्निपथ योजना के तहत होंगी और इसके तहत भर्ती होने वाले सैनिक अग्निवीर कहलाएंगे योजना के तहत युवाओं को सेना में चार साल के लिए भर्ती कराया जाएगा, लेकिन इनमें से 25 प्रतिशत को सेना में ज्यादा समय तक काम करने का मौका मिलेगा। वहीं नौकरी छोड़ते वक्त इन अग्निवीरों को सेवा निधि पैकेज भी दिया जाएगा। 


विश्व की बेहतरीन सेना बनाने के लिए लाई गई अग्निपथ योजना : रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले कई सालों में रक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। देश की सेना को विश्व की बेहतरीन सेना बनाने के लिए अग्निपथ योजना ला रहे है। देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अग्निवीर आएंगे।


किसी भी रेजीमेंट के लिए कर सकते है अप्लाई

केंद्र सरकार की ओर से लॉन्च की गई ये स्कीम खास देश की सेवा करने वाले युवाओं के लिए शुरू की गई है। योजना में शॉर्ट टर्म सर्विस के लिए युवाओं की नियुक्ति की जाएगी। इस योजना से तीनों सेनाओं में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी। अग्निपथ योजना में युवा किसी भी रेजिमेंट के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। साथ ही रेजिमेंट में जाति, धर्म, क्षेत्र के हिसाब से भर्ती नहीं की जाएगी। योजना में 17.5  साल से 21 साल के युवाओं को मौका दिया जाएगा।


अग्निपथ योजना की बड़ी बातें

  1. युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती कराया जाएगा।
  2. 17.5  साल से 21 साल के युवाओं को मौका मिलेगा।
  3. इस योजना के तहत भर्ती किए जाने वाले ज्यादातर जवानों को चार साल बाद मुक्त कर दिया जाएगा।
  4. 10/12वीं के छात्र कर सकेंगे आवेदन।
  5. पूरे देश में मेरिट के आधार पर भर्तियां होंगी।
  6. ट्रेनिंग 10 हफ्ते से 6 महीने तक होगी।
  7. इस सेना के तहत भर्ती होने वाले सैनिक अग्निवीर कहलाएंगे।
  8. योजना में पेंशन नहीं होगी एकमुश्त पैसा दिया जाएगा।
  9. चार साल की नौकरी के बाद सेवा निधि पैकेज मिलेगा।
  10. अगर कोई अग्निवीर देश सेवा के दौरान शहीद हो जाता है, तो उसके परिजनों को सेवा निधि समेत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ब्याज समेत मिलेगी। इसके अलावा बाकी बची नौकरी का भी वेतन दिया जाएगा।
  11. अगर कोई अग्निवीर डिसेबिल हो जाता है, तो उसे 44 लाख रुपए तक की राशि दी जाएगी। इसके अलावा बाकी बची नौकरी का भी वेतन मिलेगा।


क्या है अग्निपथ योजना?

इस योजना से देश के युवाओं को राष्ट्र की सेवा करने का मौका मिलेगा। अभी 32 साल ऐज प्रोफइल रखा गया है, आगे ये 26 हो जाएगा। जो युवा इस योजना के तहत भर्ती होना चाहते हैं, उनका  मानसिक और शारिरिक फिट होना जरूरी है। ये योजना कई देशों में स्टडी के बाद लाई जा रही है। इसके जरिए युवाओं को रोजगार मिलेगा और अच्छी वेतन दी जाएगी।


कितनी मिलेगी सैलरी?

इस योजना के अंतर्गत युवाओं को पहले साल 4 लाख 76 हजात का सालाना पैकेज मिलेगा। जो चौथे साल तक बढ़ कर 6 लाख 92 हजार तक पहुंच जाएगा। वहीं, रिस्क और हार्डशिप वाले भत्तों का फायदा भी सेना के लोगों को मिलेगा। 4 साल की नौकरी पूरी होने के बाद 11 लाख 7 हजार रुपए सेवा निधि के रूप में दिए जाएंगे। आप को बता दें इस राशि पर किसी भी तरह का कोई टैक्स नहीं लगेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें