शुक्रवार, 01 मई 2026
Logo
National

अग्निपथ योजना: यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां हुई कैंसिल, 260 युवाओं को किया गिरफ्तार, अयोध्‍या में लागू हुई धारा 144

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अग्निपथ योजना: यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां हुई कैंसिल, 260 युवाओं को किया गिरफ्तार, अयोध्‍या में लागू हुई धारा 144

अग्निपथ योजना: यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां हुई कैंसिल, 260 युवाओं को किया गिरफ्तार, अयोध्‍या में लागू हुई धारा 144

N
डेस्क रिपोर्टर
लखनऊ, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश के अलग अलग हिस्सों में केंद्र की सेना में भर्ती के लिए आई नई योजना  ‘अग्निपथ’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।  आक्रोशित युवाओं ने कई जगह ट्रेनों में तोड़फोड़ कर उसने आग लगाने के साथ साथ निजी, सार्वजनिक वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। वहीं हाईवे पर जाम लगा दिया गया। जिसके बाद यूपी पुलिस ने अग्निपथ योजना के खिलाफ उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। बतादें कि अब तक 260 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही बलिया के बाद अब अयोध्‍या में भी धारा 144 लागू कर दी गई है।

बतादें कि, सरकार की अग्निपथ’ योजना के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों में से यूपी में अब तक 6 एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं अलीगढ़,  फिरोजाबाद और नोएडा कमिश्नरेट में एक-एक, तो वाराणसी कमिश्नरेट में तीन एफआईआर दर्ज हुई है। इसके साथ ही यूपी पुलिस ने अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए 23 जून तक तत्काल प्रभाव से पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं। 

वहीं,  यूपी के बलिया में प्रदर्शनकारियों युवाओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘अग्निपथ वापस लो’ जैसे नारे लगा कर एक खाली ट्रेन को आग के हवाले कर दिया हैं। इसके साथ ही कुछ अन्य ट्रेनों में तोड़फोड़ भी की, जिसके बाद पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर मामला शांत करने की कोशिश की।  


इसी बीच फिरोजाबाद, वाराणसी और अलीगढ़ में भी सरकार की नई स्कीम को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए, जहां प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बसों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचा। यूपी पुलिस की माने तो ,अब तक 260 प्रदर्शनकारियों  को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमें से बलिया में 109, अलीगढ़ में 30, मथुरा में 70, नोएडा कमिश्नरेट में 15, वाराणसी कमिश्नरेट में 27 और आगरा में 9 आरोपी गिरफ्तार हुए है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें