गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

अग्निपथ योजना : प्रदर्शनकारी युवाओं ने बलिया स्टेशन पर तोड़फोड़ कर ट्रेन में भी लगाई आग

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अग्निपथ योजना : प्रदर्शनकारी युवाओं ने बलिया स्टेशन पर तोड़फोड़ कर ट्रेन में भी लगाई आग

अग्निपथ योजना : प्रदर्शनकारी युवाओं ने बलिया स्टेशन पर तोड़फोड़ कर ट्रेन में भी लगाई आग

N
डेस्क रिपोर्टर
बलिया, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। अग्निपथ का देश भर में विरोध किया जा रहा है। सेना में चार साल के लिए भर्ती पर  केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना स्कीम के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बलिया में भी प्रदर्शन किया जा रहा है।शुक्रवार यानी 17 जून को बलिया स्टेशन पर प्रदर्शनकारी युवाओं ने जमकर तोड़फोड़ करने के साथ साथ वाशिंग पूल में खड़ी एक ट्रेन में आग लगा दी। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया। बतादें कि, सरकार कि अग्निपथ योजना स्कीम को लेकर बिहार, हरियाणा के साथ साथ यूपी में सेना में जाने वालें इच्छुक अभ्यर्थियों में आक्रोश दिख रहा है। 

बतादें कि, शुक्रवार  यानी 17 जून को बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शनकारी बलिया रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करते हुए नज़र आए। प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। अग्निपथ योजना के खिलाफ नारेबाजी करते के साथ साथ युवाओं ने स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़ करने के बाद वाशिंग पूल में खड़ी हुई एक ट्रेन में आग लगा दी।

 मिली जानकरी के अनुसार, सरकार की इस योजना के खिलाफ बलिया रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में छात्र और युवाओं ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों  पर पुलिस फोर्स ने लाठीचार्ज किया। वहीं पुलिस अफसर ने  हालात काबू  होने का दावा किया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें