शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किसानों को दी खुशखबरी, बताया-18 जून को पीएम मोदी राशि करेंगे ट्रांसफर

15 जून, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किसानों को दी खुशखबरी, बताया-18 जून को पीएम मोदी राशि करेंगे ट्रांसफर

कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किसानों को दी खुशखबरी, बताया-18 जून को पीएम मोदी राशि करेंगे ट्रांसफर

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को काशी में सिंगल क्लिक के माध्यम से देश के 9 करोड़ 3 लाख किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपए डालेंगे। इसके साथ ही कृषि सखी योजना में प्रशिक्षण लेने वाली बहनों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे।


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यभार संभालने के बाद दिल्ली में अपनी पहली पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि कृषि और किस प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मोदी ने सबसे पहले किसान सम्मन निधि की फाइल पर हस्ताक्षर किए हैं।


काशी में सिंगल क्लिक के जरिए पीएम मोदी 18 जून को 9 करोड़ 3 लाख किसानों के खाते में 20000 करोड़ रुपए की राशि डालेंगे। विकसित भारत के संकल्प का इससे श्रीगणेश होगा। काशी में पीएम के साथ राज्यपाल उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ राज्य के कृषि मंत्री भी शामिल होंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें