बुधवार, 22 अप्रैल 2026
Logo
National

Ahmedabad Plane Crash: 265 की मौत, ब्लैक बॉक्स मिला, मोदी-शाह मौके पर, DNA टेस्ट से होगी पहचान

13 जून, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Ahmedabad Plane Crash: 265 की मौत, ब्लैक बॉक्स मिला, मोदी-शाह मौके पर, DNA टेस्ट से होगी पहचान

Ahmedabad Plane Crash: 265 की मौत, ब्लैक बॉक्स मिला, मोदी-शाह मौके पर, DNA टेस्ट से होगी पहचान

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में हुए दिल दहला देने वाले विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। अब तक इस हादसे में 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अहमदाबाद पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पीएम मोदी अस्पताल में भर्ती घायलों से भी मिलने जाएंगे। उधर, विमान में सवार पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जान बच गई, लेकिन हादसे की खबर के बाद उनकी पत्नी अंजलि रूपाणी गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचीं। परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक वे फिलहाल सदमे में हैं।


हादसे के पीछे की वजह क्या? ब्लैक बॉक्स से खुलेगा राज

विमान का ब्लैक बॉक्स घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है। यह क्रैश से पहले कॉकपिट की हर आवाज और हर तकनीकी डेटा रिकॉर्ड करता है। ब्लैक बॉक्स की जांच से यह स्पष्ट होगा कि हादसे की असली वजह क्या थी—तकनीकी खराबी, मानवीय भूल या कुछ और?


गृह मंत्री अमित शाह ने कहा—बचाने की कोई गुंजाइश नहीं थी

गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा, “हादसे के समय तापमान इतना ज्यादा था कि किसी को बचाने की संभावना नहीं थी। पूरा देश इस दुर्घटना से क्षुब्ध है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की ओर से सभी मृतकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।” शाह ने यह भी कहा कि मृतकों की सही संख्या DNA टेस्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।


AAIB ने शुरू की जांच, ICAO प्रोटोकॉल के तहत होगी जांच

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि हादसे की जांच Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) द्वारा ICAO के अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि एक उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की जा रही है, जो भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय सुझाएगी।


DNA टेस्ट से होगी शवों की पहचान, परिजन पहुंचे अस्पताल

अहमदाबाद सिविल अस्पताल में हादसे में मारे गए यात्रियों के DNA मिलान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बड़ी संख्या में मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल के बाहर भीड़ और भावनात्मक माहौल देखा गया।


हेल्पलाइन नंबर जारी, यहां मिल रही हर जानकारी

अहमदाबाद सिविल अस्पताल प्रशासन ने मृतकों और घायलों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

 357373831

 6357373841

इन नंबरों पर कॉल कर परिजन अपनों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


क्या है अब तक की बड़ी बातें?

➡️ हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि

➡️ पीएम मोदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, घायलों से मिलेंगे

➡️ ब्लैक बॉक्स सुरक्षित बरामद, जांच में जुटी AAIB

➡️ DNA टेस्ट से शवों की पहचान का काम शुरू

➡️ केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त किया

➡️ गांधीनगर स्थित आवास पहुंचीं अंजलि रूपाणी

➡️ परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर एक्टिव

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें