शुक्रवार, 01 मई 2026
Logo
National

कोरोना के मामलों के बीच एयर इंडिया ने दी बड़ी राहत, डेट चेंज करने पर यात्रियों को नही देने होंगे पैसे

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कोरोना के मामलों के बीच एयर इंडिया ने दी बड़ी राहत, डेट चेंज करने पर यात्रियों को नही देने होंगे पैसे

कोरोना के मामलों के बीच एयर इंडिया ने दी बड़ी राहत, डेट चेंज करने पर यात्रियों को नही देने होंगे पैसे

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्‍ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क  कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए  एयर इडिया ने हवाई यात्रा करने वालो को बड़ी राहत दी है। कोरोना के कारण अनिश्चितताओं को मद्देनजर रख कर सभी घरेलू उड़ानों के लिए तारीख और उड़ान संख्या में एक बार मुफ्त में बदलाव करने की सुविधा प्रदान कर दी है। ट्वीट कर एयर इंडिया ने कहा कि,  घरेलू यात्री 31मार्च, 2022या उससे पहले अपने कंफर्म्ड ट्रैवल के साथ डेट और उड़ान संख्या चेंज कर सकते है।  

इसे भी पढ़े : न्यूज़ वर्ल्ड की खबर का असर : अभिनंदन जैसी मूछें रखने के चलते निलंबित हुए पुलिस कांस्टेब राकेश राणा का निलंबन हुआ रद्द

Air India ने ट्वीट में बताया, कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के कारण हाल की अनिश्चितताओं को सोचते हुए एयर इंडिया 31.03.22  या उससे पहले कंफर्म यात्रा के साथ साथ सभी घरेलू टिकटों (098) के लिए डेट और उड़ान संख्या में चेंज के लिए ‘एक फ्री चेंज’ की पेशकश कर रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें