रविवार, 26 अप्रैल 2026
Logo
National

हवा में बंद हुआ एयर इंडिया का इंजन, मुंबई हवाईअड्डे पर की गई आपात लैंडिंग

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
हवा में बंद हुआ एयर इंडिया का इंजन, मुंबई हवाईअड्डे पर की गई आपात लैंडिंग

हवा में बंद हुआ एयर इंडिया का इंजन, मुंबई हवाईअड्डे पर की गई आपात लैंडिंग

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाईट तब वापस आ गई जब उसमे तकनीकी खराबी आई। बतादें कि टाटा ग्रुप की संचालित एयर इंडिया का ए320नियो विमान उड़ान भरने के कम से कम 27 मिनट बाद मुंबई हवाईअड्डे पर ‍वापस लौट आया। इसकी वजह तकनीकी में खराबी आने के कारण इसका एक इंजन बीच हवा में ही बंद हो गया। इस बात की जानकारी सूत्रों ने शुक्रवार को दी। इसके बाद एयर इंडिया के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, गुरूवार को दूसरे विमान से यात्रियों को बेंगलुरु के लिए भेजा गया। 

सूत्रों कि माने तो, इस घटना की जांच उड्डयन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय कर रहा हैं। एयर इंडिया के ए320नियो विमानों में CFM के लीप इंजन लगाएं जाते हैं। ए320नियो विमान के पायलट को सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान को उड़ान भरना था। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक इंजन में गड़बड़ी की चेतावनी पायलट मिली।

सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि,  इंजन बंद होने कि वजह से  सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर विमान वापस मुंबई के  हवाईअड्डे पर आ गया। घटना के बारे में जब पूछा गया तो  एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि,  ‘‘एयर इंडिया सुरक्षा को लेकर सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। हमारे चालक दल इस तरह कि स्थितियों से निपटने के लिए अच्छी तरह से माहिर हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें