N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले धीरे धीरे कम होते जा रहे है। जिसके कारण कोरोना से संबंधित सभी प्रतिबंध आज से समाप्त हो रहे है। पर अभी भी फेस मास्क पहनने से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग बनाएं रखना है। वहीं मानदंड अब भी जारी रहेंगे। गुरुवार को यानी 31 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी घोषणा की थी। भारत के सभी राज्यों से कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट होने के बाद यह फैसला लिया गया है। कोरोना महामारी के इस प्रकोप से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने मार्च 2020 में कुछ प्रतिबंध लगाए थे।
बतादें कि, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने बीते हफ्ते सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को एक एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कहा था कि, कोरोना के प्रबंधन से संबंधित क्षमताओं का देश में काफी विकास हुआ है, इसलिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कोरोना रोकथाम के उपायों के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के प्रावधानों को लागू नहीं रखने का निर्णय लिया गया है।
2 साल बाद हटाएं कोरोना महामारी से जुड़े प्रतिबंध कोरोना महामारी के आने पर केंद्र सरकार ने 24 मार्च, 2020 को पहली बार देश में वायरस की रोकथाम के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम, (डीएम अधिनियम) 2005 के तहत आदेश और दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। जिन्हें विभिन्न अवसरों पर संशोधित किया गया। भल्ला ने बताया कि, मौजूदा आदेश 31 मार्च को समाप्त हो गए है, जिसके बाद आगे गृह मंत्रालय की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किए जाएंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

