बुधवार, 22 अप्रैल 2026
Logo
National

भारत के आगे झुका अमेरिका, सीनेटर बोले – मोदी ही खत्म कर सकते हैं यूक्रेन का युद्ध

10 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भारत के आगे झुका अमेरिका, सीनेटर बोले – मोदी ही खत्म कर सकते हैं यूक्रेन का युद्ध

भारत के आगे झुका अमेरिका, सीनेटर बोले – मोदी ही खत्म कर सकते हैं यूक्रेन का युद्ध

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। 50% टैरिफ लागू करने के बाद भी भारत पर दबाव बनाने में नाकाम अमेरिका अब कूटनीतिक मोर्चे पर भारत से मदद मांग रहा है। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने साफ कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने में भारत अपना प्रभाव इस्तेमाल करे।


खूनखराबा रोकने की अपील

लिंडसे ग्राहम ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मैं भारत में अपने दोस्तों से कहता रहा हूं कि भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने का सबसे अहम काम यही होगा कि पीएम मोदी राष्ट्रपति ट्रंप की मदद करें और यूक्रेन में हो रहे खूनखराबे को खत्म कराएं।"


रूस से सस्ते तेल की खरीद पर भी टिप्पणी

ग्राहम ने कहा कि भारत, रूस से सस्ते तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है, जो पुतिन को युद्ध में आर्थिक मदद देता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हाल ही में पुतिन के साथ फोन कॉल के दौरान पीएम मोदी ने युद्ध खत्म करने की जरूरत पर जोर दिया होगा।


मोदी-पुतिन की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन से हुई बातचीत के बाद X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था कि दोनों के बीच अच्छी और विस्तृत चर्चा हुई। पुतिन ने उन्हें यूक्रेन से जुड़े ताजा घटनाक्रमों की जानकारी दी और मोदी ने उन्हें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया।


भारत की कूटनीतिक ताकत पर भरोसा

ग्राहम ने कहा कि उनका हमेशा से मानना रहा है कि भारत इस संकट को प्रभावित कर सकता है और यही मौका है जब भारत अपनी कूटनीतिक क्षमता का प्रदर्शन कर सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें