शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

भारतीय पत्नियों को छोड़ने में सबसे आगे अमेरिकी NRI

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भारतीय पत्नियों को छोड़ने में सबसे आगे अमेरिकी NRI

भारतीय पत्नियों को छोड़ने में सबसे आगे अमेरिकी NRI

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारत में पत्नियों को छोड़ने और घोस्टिंग (बिना बताए अचानक संबंध और संपर्क तोड़ लेने और अनदेखा करने) के मामले में अमेरिका के निवासी भारतीय NRI सबसे आगे हैं। यह जानकारी एक आरटीआई के जवाब में सामने आई है। 


जानकारी के मुताबिक पिछले 7 सालों में सरकार के पास भारतीय दूल्हों को छोड़ने और उनके NRI पतियों के गायब हो जाने की 2156 शिकायतें मिली है। इनमें से 615 मामले अमेरिका से हैं, 586 मामले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से और 237 मामले सिंगापुर से सामने आए हैं। सरकार को सऊदी अरब से 119, कुवैत से 111, ब्रिटेन (यूके) से 104, ऑस्ट्रेलिया से 102 और कनाडा से इस तरह की शिकायतें मिली है।

केरल के एक कार्यकर्ता और आरटीआई कार्यकर्ता के. गोविंदन नमपुथिरी द्वारा दायर आरटीआई के जवाब में जानकारी का पता चली है। उनका कहना है विदेश मंत्रालय ने आरटीआई के जवाब में 47 देश में रिपोर्ट किए गए वैवाहिक विवादों की सूची उपलब्ध कराई है। इनमें से ज्यादातर मामले भारती पत्नियों के छोड़े जाने और घोस्टिंग के हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें