मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

बीजेपी चुनाव प्रभारियों के साथ आज अमित शाह और जेपी नड्डा करेंगे मंथन

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बीजेपी चुनाव प्रभारियों के साथ आज अमित शाह और जेपी नड्डा करेंगे मंथन

बीजेपी चुनाव प्रभारियों के साथ आज अमित शाह और जेपी नड्डा करेंगे मंथन

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। बीजेपी का मिशन-370 कैसे पूरा होगा, NDA कैसे 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगा, बीजेपी की सीटों में कैसे इजाफा होगा, इन सवालों को लेकर आज बीजेपी मुख्यालय में नई चुनावी रणनीति पर मंथन होगा। चुनाव प्रभारियों की बैठक बुलाई है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठक में मौजूद रहेंगे।


लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कमर कस ली है। आज दिल्ली में पार्टी के चुनाव प्रभारियों की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 400 प्लस सीट के टारगेट को हासिल करने की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह मौजूद रहेंगे। बीजेपी चुनाव प्रभारियों की बैठक सुबह 10 बजे से बीजेपी मुख्यालय में शुरू हुई है।


बीजेपी को तीसरी बार NDA सरकार बनने का पूरा भरोसा है। इसी कड़ी में बीजेपी में चुनावी तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। बैठक में राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी शामिल होंगे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी की इस टीम को जीत का मंत्र देंगे। बैठक में सभी राज्यों में चलाए जा रहे चुनावी कार्यक्रमों की समीक्षा होगी। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर किए जाने वाले कामों पर भी चर्चा होगी, तो आने वाले दिनों में पार्टी के चुनावी लक्ष्यों की रूपरेखा भी तैयार होगी।

बीजेपी का दक्षिण भारत में सीटें बढ़ाने का प्लान

इस बार बीजेपी ने नई रणनीति के तहत कमजोर सीटों के लिए अलग से रणनीति बनाई है, तो पिछले चुनाव में कम मार्जिन से हारी गई सीटों पर भी फोकस किया गया है। इसके अलावा दक्षिण भारत में भी बीजेपी की सीटों को बढ़ाने का सॉलिड प्लान तैयार किया गया है। NDA के घटक दलों के साथ बीजेपी के चुनावी अभियान को धार देने के लिए खास मुद्दे चुने गए हैं। लाभार्थी वर्ग को भी पार्टी से जोड़ने की योजना तैयार है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें