मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से एक दिन पहले अमित शाह और जेपी नड्डा कल विभिन्न राज्यों के नेताओं के साथ करेंगे बैठक

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से एक दिन पहले अमित शाह और जेपी नड्डा कल विभिन्न राज्यों के नेताओं के साथ करेंगे बैठक

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से एक दिन पहले अमित शाह और जेपी नड्डा कल विभिन्न राज्यों के नेताओं के साथ करेंगे बैठक

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर विचार करने के लिए गुरुवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में गुरुवार को संभावित पार्टी सीईसी की बैठक से एक दिन पहले बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा विभिन्न राज्यों के कोर ग्रुप के नेताओं संग बैठक कर सीट वाइज उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श करेंगे।

बताया जा रहा है कि शाह और नड्डा बुधवार को गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, असम और झारखंड सहित लगभग 8 राज्यों के प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक कर उम्मीदवारों के नामों के पैनल पर चर्चा करेंगे। बुधवार को होने वाली बैठकों में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष और राज्यवार गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और असम सहित विभिन्न भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महासचिव सहित कोर ग्रुप के अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें