सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

अमित शाह का बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा CAA

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अमित शाह का बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा CAA

अमित शाह का बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा CAA

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को CAA को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अमित शाह ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) को लागू कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही अमित शाह ने ईटी नाउ ग्लोबल समिट 2024 में कांग्रेस पर सीएए लागू करने के अपने वादे से पीछे हटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा “सीएए कांग्रेस सरकार का वादा था। जब देश का बंटवारा हुआ और उन देशों में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हुआ तो कांग्रेस ने शरणार्थियों को आश्वासन दिया था कि भारत में उनका स्वागत है और उन्हें भारतीय नागरिकता प्रदान की जाएगी।”

नागरिकता देने के लिए है CAA

शाह ने आगे कहा कि सीएए नागरिकता देने के लिए लाया गया है ना कि किसी की नागरिकता छीनने के लिए। उन्होंने आगे कहा “हमारे देश में अल्पसंख्यकों और विशेष रूप से हमारे मुस्लिम समुदाय को उकसाया जा रहा है। सीएए किसी की नागरिकता नहीं छीन सकता क्योंकि कानून में इसका कोई प्रावधान नहीं है। सीएए बांग्लादेश और पाकिस्तान में प्रताड़ित शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करने वाला एक अधिनियम है।''

2019 में मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए सीएए का उद्देश्य हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाइयों सहित गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय नागरिकता देना करना है। जो 31 दिसंबर 2014 से पहले बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भारत आए हैं।

सत्ता में लौटेगी मोदी सरकार

शाह ने आगे कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में लौटेगी। जिसमें भाजपा को 370 सीटें और एनडीए को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी।

शाह ने 370 का किया जिक्र, बताया क्यों है इतना यकीन

शाह ने ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 में आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों पर कोई सस्पेंस नहीं है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को भी इस बात का एहसास हो गया है कि उन्हें फिर से विपक्षी बेंच पर ही बैठना होगा।इस दौरान उन्होंने कहा “हमने संविधान के अनुच्छेद 370 को (जो जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देता था) उसे निरस्त कर दिया। इसलिए हमें विश्वास है कि देश की जनता भाजपा को 370 सीटों और एनडीए को 400 से अधिक सीटों का आशीर्वाद देगी।''

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें