रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

वैक्सीनेशन अभियान के एक साल पूरे होने पर बोले अमित शाह, कहा - एकता के साथ, हम किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Amit Shah said on completion of one year of vaccination campaign, said - with unity, we can achieve any goal

Amit Shah said on completion of one year of vaccination campaign, said - with unity, we can achieve any goal

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान ने आज (रविवार) को एक साल पूरा कर लिया है। इस दौरान 156.76 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज लगाई गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, देश की 92% से ज्यादा वयस्क आबादी ने कम से कम एक वैक्सीन की एक डोज लगवाई है, जबकि 68 प्रतिशत से अधिक पूरी तरह वैक्सीनेट है। 
 

अमित शाह ने दी बधाई
दरअसल देश में वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत पिछले साल 16 जनवरी से हुई थी, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई थी। उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर कर कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के 1 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और लिखा, "मैं देश के प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, सभी कोरोना योद्धाओं और देशवासियों को वैक्सीनेशन के सफलम 1 वर्ष  समाप्त होने पर बधाई देता हूं। उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, दृढ़ संकल्प व निरंतर प्रयासों से भारत ने विश्व में एक आदर्श स्थापित किया है कि अगर सरकार व नागरिक देशहित में एकजुट होकर एक साझा लक्ष्य तय कर लें, तो कैसे देश हर चुनौती पर विजय पाकर असंभव को भी संभव बना सकता है। 
 

 
स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई
वहीं अभियान का एक वर्ष पूरे होने पर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसे "दुनिया में सबसे सफल" बताया और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, वैज्ञानिकों और देश के लोगों को बधाई दी। मनसुख मंडाविया ने ट्विटर पर कहा, आज विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को 1 वर्ष पूर्ण हो गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान 'सबके प्रयास' के साथ आज दुनिया का सबसे सफल टीकाकरण अभियान है। मैं सभी स्वास्थ्य कर्मियों, वैज्ञानिकों व देशवासियों को बधाई देता हूँ।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें