शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

अमित शाह आज राजस्थान के खैरथल में करेंगे जनसभा

13 अप्रैल, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अमित शाह आज राजस्थान के खैरथल में करेंगे जनसभा

अमित शाह आज राजस्थान के खैरथल में करेंगे जनसभा

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। राजस्थान में 19 अप्रैल को पहले चरण के तहत लोकसभा का चुनाव होगा। बीजेपी और कांग्रेस के साथ सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जमकर जुटी हुई हैं। इसी के चलते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्थान के दौरे पर रहेंगे।


अमित शाह की आज खैरथल जिले में बड़ी जनसभा होगी। भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के समर्थन में अमित शाह की सभा हो रही है। राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह करीब 2 बजे जिले के हरसौली में पहुंचेंगे। शाह खैरथल में यादव बेल्ट होने की वजह से भूपेंद्र यादव के पक्ष में चुनावी ताकत दिखाएंगे। अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी पूरी हो गई है।  सभा के बाद वह नोएडा के लिए रवाना होंगे।


जयपुर शहर के चारदीवारी क्षेत्र में अमित शाह का रोड शो होगा। पार्टी नेता अमित शाह करे रोड शो की तैयारी में जुट गए हैं। बड़ी चौपड़ से सांगानेरी गेट-बापू बाजार में अमित शाह रा रोड शो होगा। 15 अप्रैल को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें