
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskगांधीनगर, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। रविवार 28 नवंबर को देश के गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) अमूल डेयरी (Amul Dairy) की 415 करोड़ रुपए के कई प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे। गृह मंत्री शनिवार शाम को ही गांधीनगर पहुंच गए। इसदौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने उनका स्वागत किया।

दरअसल अमित शाह रविवार को गांधीनगर में अमूलफेड डेयरी (Amulfed Dairy) की नई मिल्क पाउडर फैक्ट्री (Milk Powder Factory), पॉली फिल्म निर्माण संयंत्र और 415 करोड़ रुपये की संयुक्त लागत से स्थापित अन्य पोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे।
गृह मंत्री गांधीनगर (Gandhinagar) में अमूलफेड डेयरी में एक नए मक्खन निर्माण संयंत्र (Butter Manufacturing Plant) और हाई-टेक वेयरहाउसिंग (High Tech Warehousing) सुविधा का भी उद्घाटन करेंगे। इस दौरान गृह मंत्री गुजरात के मुख्यमंत्री के साथ के साथ दुग्ध उत्पादकों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे।
शाह अमूलफेड डेयरी में एक नई रोबोटिक हाई-टेक वेयरहाउसिंग सुविधा का भी उद्घाटन करेंगे। इसे 23 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है और यह डायरी को उच्च घनत्व वाले भंडारण के लिए कार्टन पैकेजिंग में 50 लाख लीटर दूध को स्टोर करने में सक्षम बनाती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

