
उदयपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान में बीजेपी पूरी तैयारी से जुट चुकी है। इसको लेकर अब बीजेपी उदयपुर में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रही हैं। इसके चलते उदयपुर में मेवाड़-वागड़ की तीन लोकसभा सीटों उदयपुर, बांसवाड़ा और चित्तौड़गढ़ की बैठक होगी। इसको लेकर 20 फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उदयपुर आएंगे। जहां इन तीन लोकसभा सीटों को लेकर बैठक और संयुक्त कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
इस बैठक में बूथ अध्यक्ष एवं उसके ऊपर के समस्त कार्यकर्ता, समस्त जनप्रतिनिधि, कलस्टर के कार्यकर्ता का सम्मेलन होगा। इस कार्य के लिए सभी जिलों में मंडल के प्रभारियों को प्रवास करना है। इसके तहत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विधानसभा स्तर पर लगाकर 20 फरवरी के पहले विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने में संपूर्ण क्षमता के साथ कार्य प्रारंभ किया जाएगा। 20 फरवरी को नई कृषि मंडी के परिसर में सुबह 11.30 बजे विशाल कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। जिसके मुख्य वक्ता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे। इसमें सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

