
रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा एथलीट अनीमेश कुजुर ने रांची में आयोजित नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप 2026 में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने महज 10.15 सेकेंड में दौड़ पूरी इतिहास रच दिया है।
अनीमेश कुजुर की उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष और गौरव का वातावरण है। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें हार्दिक बधाई के साथ उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि अनीमेश ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से न केवल नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ की नई पहचान बना रहे हैं।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि अनीमेश कुजुर की यह उपलब्धि राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह सिद्ध करती है कि प्रतिभा और निरंतर प्रयास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समस्त छत्तीसगढ़वासियों को अनीमेश पर गर्व है और विश्वास है कि वे आने वाले समय में भी देश और प्रदेश का नाम नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

