गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

दो राज्यों की विधानसभा चुनावों का ऐलान: जम्मू-कश्मीर में 3 फेज और हरियाणा में एक चरण में वोटिंग, 4 अक्टूबर को नतीजे

16 अग, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दो राज्यों की विधानसभा चुनावों का ऐलान: J&K में 3 फेज और हरियाणा में एक चरण में वोटिंग, 4 अक्टूबर को नतीजे

दो राज्यों की विधानसभा चुनावों का ऐलान: J&K में 3 फेज और हरियाणा में एक चरण में वोटिंग, 4 अक्टूबर को नतीजे

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शुक्रवार (16 अगस्त) को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया। जम्मू-कश्मीर में 3 चरण और हरियाणा में सिंगल फेज में वोटिंग होगी। दोनों राज्यों के नतीजे एक साथ 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। इलेक्शन कमीशन के शेड्यूल के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में मतदान की शुरुआत 18 सितंबर से होगी। दूसरे और तीसरे फेज में 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, हरियाणा में एक ही चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होगा। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव कराए जा रहे हैं।


मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- लोकसभा चुनाव के बाद यह हमारा दूसरा पड़ाव है। लोकसभा चुनाव दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्शन प्रोसेस थी, जो शांतिपूर्व तरीके से संपन्न हुई। इसमें कई रिकॉर्ड बने। जम्मू-कश्मीर में पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी कतारें, लोकतंत्र की मजबूती की झलक थी। वहां की आवाम अब बदलाव चाहती है, वे खुद अपनी किस्मत लिखना चाहते हैं। घाटी में लोगों ने हिंसक घटनाओं को नकारा और बुलेट-बैलेट की लड़ाई में बैलेट की जीत हुई।


1. जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव शेड्यूल
जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने इसे 2 केंद्र शासित प्रदेशों कश्मीर और लद्दाख में बांटा था। सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर तक चुनाव कराने का आदेश दिया था, साथ ही कहा था कि जम्मू-कश्मीर को जल्द राज्य का दर्जा वापस दिया जाए। इसके बाद कई राजनीतिक दलों और नेताओं ने भी यहां जल्द चुनाव कराने की मांग की।

विधानसभा सीटें: 90 (बहुमत 46)
कुल वोटर: 87 लाख 9 हजार
पोलिंग स्टेशन: 11 हजार 800

जम्मू-कश्मीर (3 फेज में वोटिंग)

  • पहला चरण:
    नोटिफिकेशन: 28 अगस्त
    वोटिंग की तारीख: 18 सितंबर

  • दूसरा चरण:
    नोटिफिकेशन: 29 अगस्त
    वोटिंग की तारीख: 25 सितंबर

  • तीसरा चरण:
    नोटिफिकेशन: 05 सितंबर
    वोटिंग की तारीख: 1 अक्टूबर

2. हरियाणा विधानसभा चुनाव शेड्यूल
हरियाणा में विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2025 को खत्म होने वाला है। चुनाव आयोग ने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम में मल्टीस्टोरी में भी पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। 

कुल विधानसभा सीटें: 90 (बहुमत 46)
कुल वोटर: 2 करोड़ 1 लाख मतदाता
पोलिंग स्टेशन: 20 हजार 620

  • हरियाणा (सिंगल फेज में वोटिंग)
    नोटिफिकेशन: 5 सितंबर
    वोटिंग की तारीख: 1 अक्टूबर

(इलेक्शन रिजल्ट: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजे में एक साथ 4 अक्टूबर को घोषित होंगे।)

महाराष्ट्र और झारखंड में भी इसी साल चुनाव
बता दें कि इसी साल झारखंड और महाराष्ट्र में भी चुनाव होने हैं, लेकिन इनके लिए इलेक्शन शेड्यूल बाद में घोषित होगा।

  • महाराष्ट्र में 26 नवंबर 2024 को विधानसभा का कार्यकाल खत्म होगा। यहां बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) की सरकार है। 2019 के विधानसभा चुनाव में NDA को 201 और महाविकास अघाड़ी को 67 सीटें मिली थीं। राज्य में कुल सीटों की संख्या 288 है और बहुमत का आंकड़ा 144 है।

  • झारखंड में विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। राज्य में विधानसभा सीटों की संख्या 81 और बहुमत का आंकड़ा 41 है। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुआई में गठबंधन की सरकार है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें