रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Logo
National

एक संसदीय और पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तारीख का ऐलान, 5 दिसंबर को होगा मतदान

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
एक संसदीय और पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तारीख का ऐलान, 5 दिसंबर को होगा मतदान

एक संसदीय और पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तारीख का ऐलान, 5 दिसंबर को होगा मतदान

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। चुनाव आयोग ने पांच विधानसभा और एक लोकसभा की सीट के लिए उपचुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। आयोग ने ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पांच विधानसभा सीटों और उत्तर प्रदेश की एक संसदीय सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। उपचुनाव 5 दिसंबर को होंगे और नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। ओडिशा के पदमपुर, राजस्थान के सरदारशहर, बिहार के कुरहनी, छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर और उत्तर प्रदेश के रामपुर की विधानसभा सीट के साथ उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं।


इस उपचुनाव में सबकी निगाहें यूपी की लोकसभा, मैनपुरी और रामपुर विधानसभा सीट पर होगी। आपको बता दें, समाजवादी पार्टी के पूर्व संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी की लोकसभा सीट खाली हुई थी। जबकी भड़काऊ भाषण देने के लिए सपा नेता आजम खान की सदस्यता रद्द होने के बाद रामपुर विधानसभा सीट खाली है। इन उपचुनावों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 नवंबर है। 18 नवंबर को नामांकनों की जांच की जाएगी, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 21 नवंबर है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें