सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

कोरोना वायरस के बीच आया एक और जानलेवा लासा बुखार, 123 लोगों ने गवाई अपनी जान

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कोरोना वायरस के बीच आया एक और जानलेवा लासा बुखार,  123 लोगों ने गवाई अपनी जान

कोरोना वायरस के बीच आया एक और जानलेवा लासा बुखार, 123 लोगों ने गवाई अपनी जान

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्‍ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनिया भर में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद एक बार फिर बढ़ने लगे है। कुछ देशों में एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसार रहा हैं। चीन में एक बार फिर कोरोना से फिर बुरा हाल हो रहा हैं। चीन ने कोरोना को लेकर कई शहरों में कड़े प्रतिबंध फिर लागू कर दिए है। वहीं नाइजीरिया में एक जानलेवा बुखार तेजी के साथ फैलते जा रहा है। इस बुखार का नाम लासा बुखार बताया जा रहा है। अब इस नई बीमारी से आशंका जताई जा रही है कि यह बुखार दुनिया के सामने कई बड़ी चुनौतियां खड़ी कर सकता है।

 
नाइजीरिया सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (एनसीडीसी) ने जानकारी देते हुए बताया कि,  इस साल नाइजीरिया में 88 दिनों में इस नए लासा बुखार से 123 लोगों ने  अपनी जान गवां दी है। वहीं अब तक 659 लोगों में लासा संबंधी संक्रमण की पुष्टि की गई है। बात यहां तक ही सीमित नहीं है, यह बुखार अब ब्रिटेन तक जा पहुंचा है। वहां दो मरीजों में इसकी पुष्‍टि हुई है, जबकि एक मरीज ने इससे अपना दम तोड़ दिया है। 

 
बताया जा रहा है कि, जो लोग लासा बुखार को मात दे देते है वो 25 फीसदी मरीजों में बहरापन होता है। इनमें से आधे मरीजों की सुनने की क्षमता तीन महीने के अंदर लौट आती है। तो वहीं विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने जानकारी देते हुए बताया कि,  लासा बुखार एक्‍यूट वायरल हैमोरेजिक फीवर है। इस बीमारी की पहचान 1969 में पहली बार नाइजीरिया के लासा शहर में हुई थी। इस शहर के नाम पर ही इस बीमारी का नाम लासा रखा गया था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें