नई दिल्ली। फ्लाइट में अपने साथी यात्री पर पेशाब करने का एक और मामला सामने आया है। बता दें कि न्यूयॉर्क-नई दिल्ली अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान में सवार एक यात्री ने नशे की हालत में अपने दूसरे साथी यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दी। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
यह घटना कथित तौर पर विमान संख्या AA292 में घटी, जिसने न्यूयॉर्क से शुक्रवार रात 9:16 बजे उड़ान भरी और 14 घंटे 26 मिनट की उड़ान के बाद शनिवार रात 10:12 बजे यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाईअड्डे पर उतरा।
हवाईअड्डे के एक सूत्र ने कहा कि आरोपी एक अमेरिकी विश्वविद्यालय का छात्र है। वह नशे की हालत में था और जब वह सो रहा था तो उसने पेशाब कर दिया। यह किसी तरह लीक हो गया और एक साथी यात्री पर गिर गया। जिसके बाद साथी यात्री ने मामले को लेकर जिसने चालक दल से शिकायत की।
उन्होंने कहा कि छात्र के माफी मांगने के बाद पीड़ित यात्री ने पुलिस को मामले की रिपोर्ट करने से इनकार कर दिया। क्योंकि इससे आरोपी का करियर खतरे में पड़ सकता था। हालांकि, एयरलाइन ने इसे गंभीरता से लिया है और आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी सूचना दी।
चालक दल को बोर्ड पर घटना के बारे में पता चलने के बाद, उन्होंने पायलट को सूचित किया जिसने मामले की सूचना एटीसी को दी। साथ ही मामले की जानकारी सीआईएसएफ कर्मियों को भी दी और उन्होंने आरोपी यात्री को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।
हवाईअड्डे पर एक अन्य सूत्र ने कहा कि घटना की जानकारी सामने आने के बाद सीआईएसएफ के साथ एयरलाइन की अपनी सुरक्षा टीम हरकत में आई। विमान के उतरते ही आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अब संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज कर रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

